Brand Logo
Sign in
Search any post
Bhopal, Madhya Pradesh
City Posts
Mega Discounts
News
Event
Entertainment
Outdoor
Food
Hobby
Services
Finance
Health
Education
Sale on Products
Sell or Rent Property/ Car
Others

Mother hanged herself along with her three innocent daughters

Mother hanged herself along with her three innocent daughters
1/1
1
0
1
Report
https://www.postlo.com/p/jfk8Vf0w9i/india-mp-bhopal-t-mother-hanged-herself-along-with-her
Please Sign-in first for reporting post.

Mother hanged herself along with her three innocent daughters

Description


तीन मासूम बेटियों सहित माँ ने लागई फांसी,फंदे पर झूलते मिले शव

संवाददाता
शफीक खान

भोपाल। राजधानी भोपाल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुनगा थाना क्षेत्र के रोंडिया गांव में एक महिला तीन बेटियों के साथ फांसी पर लटकी मिली। बता दें कि मां और दो बेटी की मौत हो गई है, वहीं एक बेटी की सांसे चल रही हैं, जिसे भोपाल अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल मामला बेहद संदिग्ध है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।बैरसिया के रोंडिया गांव में एक महिला जिसका नाम संगीता उम्र 28 साल  अपने परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा। महिला के साथ उसकी तीनों बेटियां भी फंदे से झूल रही थीं।परिजन उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद महिला के अलावा उसकी 2 बेटियों आराध्या उम्र (5 साल) और श्रष्टि (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बच्ची मनु जो कि ढाई साल की है उसकी की सांसें चल रही थीं, जिसको  इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बतया की मर्ग कायम कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है। सुसाइट नोट न मिलने की वजह से फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।अभी तक कि जांच में सामने आया है कि सुसराल वाले प्रताड़ित करते थे।महिला की तीन बेटियां होने के बाद से ही उसको तंग किया जाता रहा है।गुनगा पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल की जांच के दौरान शुरुआती जांच में महिला द्वारा सुसाइड और इससे पहले 2 बच्चियों की हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी मर्डर की आई थी।महिला ने अपने भाई को सोमवार-मंगलवार की रात को मोबाइल से 5 वॉइस मैसेज भेजे हैं। मैसेज में महिला अपने भाई को रोते हुए आपबीती बता रही है। एक मैसेज में महिला कह रही है कि वह बहुत खराब हैं। मैं सोचती थी कि आज नहीं तो कल सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, अब मैं जहर खा रही हूं। कोई नहीं बचेगा सब मरेंगे।

City:Bhopal
Last Published Date:March 26, 2024
Post status: Active
Related Searches:

Suggested Posts