Brand Logo
Sign in
Search any post
Bhopal, Madhya Pradesh
City Posts
Mega Discounts
News
Event
Entertainment
Outdoor
Food
Hobby
Services
Finance
Health
Education
Sale on Products
Sell or Rent Property/ Car
Others

This festival was celebrated with Safai Mitra sisters in Bhopal

2
0
0
Report
https://www.postlo.com/p/8ofDpq6of7/india-mp-bhopal-t-this-festival-was-celebrated-with-safai
Please Sign-in first for reporting post.

This festival was celebrated with Safai Mitra sisters in Bhopal

Description

एंकर - रक्षा बंधन के पर्व के अवसर पर भोपाल में सफाई मित्र बहनों के साथ ये पर्व मनाया गया। खास बात ये रही कि नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण और नगर निगम एमआईसी सदस्य जगदीश यादव ने अपनी कलाई पर इन बहनों से राखियां बंधवाई। जन्माष्टमी तक रक्षाबंधन का उत्सव देखने को मिलता है, ऐसे में अलग-अलग जगह पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भोपाल के वार्ड क्रमांक 25 स्तिथ वार्ड कार्यालय में इस पर्व को मनाया गया। जिसमे वो महिलाएं शामिल रही जिनके हाथों में शहर को साफ करने की कमान होती है। ये वो महिलाएं होती हैं, जो शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और जिन्हें हम सुबह अपने-अपने घरों के पास साफ सफाई करते हुए देखते हैं। इन्हीं सफाई मित्र महिलाओं से नगर निगम कमिश्नर और एमआईसी मेंबर जगदीश यादव ने रखी बंधवाई और उन्हें उपहार भी वितरित करते हुए, शहर को स्वच्छता में आगे ले जाने का वचन भी दिया।

*Shots -*

*बाइट - जगदीश यादव, एमआईसी सदस्य नगर निगम भोपाल*

City:Bhopal
Last Published Date:August 24, 2024
Video Views: 825
Post status: Active
Related Searches:

Suggested Posts